Bihar Crime: फास्टेक प्रशिक्षण कैंप में घुसकर टीम पर हमला, हेड समेत कई घायल, जबरन वसूले गए पैसे

Bihar Crime: एक एनजीओ की फास्टेक प्रशिक्षण टीम पर हमला,दबंगई और जबरन वसूली के संगीन आरोप लगे हैं। ...

Bhagalpur Training Team Attacked Cash Snatching Alleged
ट्रेनिंग टीम पर हमला- फोटो : reporter

Bihar Crime: एक एनजीओ की फास्टेक प्रशिक्षण टीम पर हमला,दबंगई और जबरन वसूली के संगीन आरोप लगे हैं। मामला ऐसा है कि ट्रेनिंग के नाम पर चल रहे एक कार्यक्रम में अचानक हंगामा और हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने टीम पर धावा बोल दिया।घटना भागलपुर से  सामने आया है। 

KVGVM संस्था के मुताबिक, उनकी टीम कहलगांव के एकचारी थाना इलाके में फास्टेक प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण अभियान चला रही थी। दावा किया गया कि यह पूरा प्रोग्राम केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत वैध तरीके से आयोजित किया जा रहा था। 24 फरवरी को जीरोमाइल के एक विवाह भवन में ट्रेनिंग सेशन भी सकुशल संपन्न हुआ था और टीम के पास सभी जरूरी कागजात मौजूद थे।

लेकिन असली बवाल तब हुआ जब पंजीकरण के दौरान कुछ कथित दबंगों ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। संस्था ने आरोप लगाया है कि रौशन सिंह और यूट्यूबर बादल सिंह नाम के शख्सों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में टीम हेड समेत कई सदस्य घायल हो गए।

इल्जाम ये भी है कि आरोपियों ने ‘जबरन वसूली’ करते हुए 50-60 प्रतिभागियों से जमा की गई पंजीकरण राशि छीन ली। जिला समन्वयक जैनी कुमार के मुताबिक, करीब 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए, जबकि 1500 रुपये नकद भी वसूले गए।

घटना के बाद पीड़ित संस्था ने वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की भूमिका खंगाली जा रही है। अब सवाल यह है कि ट्रेनिंग के नाम पर चल रहे इस विवाद के पीछे असली सच्चाई क्या है दबंगई, रंजिश या कोई और खेल? पुलिस जांच के बाद ही इस पूरे कांड की हकीकत सामने आ पाएगी।

रिपोर्ट- बालमुकुंद कुमार