Bihar News : ‘बिहार के लोगों ने खदेड़ा तो सिर्फ बांग्लादेश ही बचेगा रास्ता’, अभिषेक बनर्जी पर 'हम' प्रवक्ता का बड़ा हमला

Bihar News : हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने अभिषेक बनर्जी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा की बिहार के लोगों ने खदेड़ा तो सिर्फ बांग्लादेश ही रास्ता बचेगा.......पढ़िए आगे

अभिषेक बनर्जी पर हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा की वे शायद भूगोल और इतिहास दोनों भूल गए हैं। उन्हें ये याद दिलाने की जरूरत है कि बंगाल से दिल्ली का रास्ता बिहार से होकर ही गुजरता है। कहा की जिस दिल्ली को आप चुनौती दे रहे हैं, वहां तक पहुँचने से पहले बिहार की धरती पड़ती है।

बांगलादेश में शरण

श्याम सुंदर शरण ने कहा की अगर बिहार के लोगों ने खदेड़ना शुरू किया, तो भागने के लिए दिल्ली तो क्या, बंगाल की सीमा भी छोटी पड़ जाएगी। फिर आपके पास केवल ‘बांग्लादेश’ भागने का ही रास्ता बचेगा।

कानून का सामना तो करना होगा!

शरण ने कहा की सत्ता के नशे में चूर होकर आप कभी ‘अजय पाल शर्मा’ जैसे अधिकारियों को निशाना बनाते हैं, तो कभी ‘ED और CBI’ की टीम पर हमले करवाते हैं। यहाँ तक कि देश की सुरक्षा करने वाले ‘अर्धसैनिक बलों’ को भी धमकी देने से आप बाज नहीं आ रहे हैं। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा की याद रहे जांच एजेंसियों पर हमला करना आपकी कमजोरी दिखाता है, ताकत नहीं। लोकतंत्र में कोई भी 'शहंशाह' कानून से ऊपर नहीं होता।

उल्टी गिनती शुरू...

श्याम सुंदर शरण ने कहा की 4 मई की तारीख नजदीक है। धमकियों का दौर खत्म होने वाला है। अब जनता और कानून अपना काम करेंगे। बेहतर होगा कि आप अपना बोरिया-बिस्तर अभी से बांधना शुरू कर दें। तैयारी पूरी रखिए, क्योंकि बंगाल की जनता और कानून का शिकंजा आपको सीधा 'तिहाड़' भेजने के लिए तैयार है!