Bihar Politics: नई सरकार के गठन के तुंरत बाद बिहार छोड़ यहां जाएंगे सीएम नीतीश, JDU MLA का दावा, जानिए पूरी खबर

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में जारी सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है। सरकार गठन को लेकर चल रही अटकलों के बीच तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है और जल्द ही नई सरकार के गठन की घोषणा हो सकती है।

श्याम रजक का बयान - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में जारी भूचाल अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर पहुंचता देख रहा है। नई सरकार के गठन को लेकर अब सस्पेंस खत्म होता नजर आ रहा है। लगभग साफ है कि खरमास के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। हालांकि अब भी सस्पेंस बना हुआ है कि आखिरी सीएम कौन होगा। बीजेपी के कई नेता रेस में हैं लेकिन कौन सीएम होगा इसको लेकर अब भी चर्चा जारी है। इसी बीच जदयू विधायक ने बड़ा दावा किया है। जदयू विधायक ने कहा कि सीएम नीतीश 16 अप्रैल को वापस दिल्ली जाएंगे। 

जदयू विधायक का दावा 

जदयू विधायक श्याम रजक ने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार 17, 18 और 19 तारीख को संसद के विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे। जिससे दिल्ली की राजनीति में उनकी मौजूदगी और मजबूत होगी। यानि साफ है कि बिहार को 15 अप्रैल को नई सरकार मिल जाएगी और संभवतः सीएम नीतीश 16 अप्रैल को दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 

विकसित भारत के लक्ष्य को मिलेगा मजबूती 

इस बीच संसद में पारित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके लागू होने से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी, जो ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को मजबूती देगा। वहीं, सूत्रों के अनुसार संसद सत्र से पहले ही बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, ताकि राज्य और केंद्र के बीच बेहतर राजनीतिक तालमेल बना रहे।

नई सरकार का शपथ ग्रहण 

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है, जिसे लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि 14 अप्रैल को सीएम नीतीश इस्तीफा देंगे। इसके पहले विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। जो बिहार का अगला सीएम होगा। 15 अप्रैल को गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हो सकता है। बता दें कि नई सरकार के गठन के बाद नीतीश युग का अंत हो जाएगा।

पटना से वंदना की रिपोर्ट