गला रेतकर बीच सड़क पर हत्या, बिहार में मामूली विवाद में खूनी खेल, सरेराह सिर-धड़ अलग अलग देख लोगों के उड़े होश

सत्तू बेचने वाले एक ठेला संचालक ने कथित तौर पर एक पिकअप ड्राइवर की जान ले ली, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Murder in Forbesganj- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार के फारबिसगंज से एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खौफनाक रूप ले लिया। सत्तू बेचने वाले एक ठेला संचालक ने कथित तौर पर एक पिकअप ड्राइवर की जान ले ली, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। लेकिन यह तकरार इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान गुस्से में आकर ठेला संचालक ने ड्राइवर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों के बीच डर और आक्रोश दोनों का माहौल देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।


फिलहाल, इस दिल दहला देने वाली घटना के पीछे की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।