स्वतंत्रता दिवस 2026: बिहार पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को मिले विशिष्ट पदक, पूरी सूची जारी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिहार पुलिस के कुल 18 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट और साहसिक सेवाओं के लिए विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया है। नक्सलियों के खिलाफ की गई साहसिक कार्रवाई के लिए इंस्पेक्टर मो. अफसर को वीरत पदक मिला है

बिहार पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को मिले विशिष्ट पदक- फोटो : रंजीत कुमार

Patna : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर बिहार पुलिस के कुल 18 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट और साहसिक सेवाओं के लिए विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया है। इसमें 01 को Medal for Gallantry (वीरता पदक), 02 को President's Medal for Distinguished Service (विशिष्ट सेवा पदक) तथा 15 को Medal for Meritorious Service (सराहनीय सेवा पदक) प्रदान किया गया है।


Police Medal for Gallantry (वीरता पदक)

भागलपुर जिले के लोहरिया वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ की गई साहसिक कार्रवाई के लिए एक पुलिस अधिकारी को इस पदक से नवाजा गया है:

  • मो० अफसर हुसैन — पुलिस निरीक्षक


President's Medal for Distinguished Service (विशिष्ट सेवा पदक)

विशिष्ट सेवा के लिए उच्च कोटि की सराहनीय सेवाएं देने वाले 02 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को यह पदक मिला है:

  • संजय कुमार — पुलिस महानिरीक्षक
  • वीणा कुमारी — पुलिस अधीक्षक


Medal for Meritorious Service (सराहनीय सेवा पदक)

उत्कृष्ट सेवा के लिए कुल 15 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को इस पदक से सम्मानित किया गया है, जिनकी सूची निम्नलिखित है:

  • राकेश कुमार सिन्हा — पुलिस उप-महानिरीक्षक
  • डानियाज अहमद — पुलिस अधीक्षक
  • मो० इरशाद आलम — पुलिस निरीक्षक
  • राजेश कुमार सिंह — पुलिस अवर निरीक्षक
  • संताप क्षेत्री — पुलिस अवर निरीक्षक
  • आनंद प्रधान — सहायक अवर निरीक्षक
  • मुकेश कुमार सिंह — सहायक अवर निरीक्षक
  • लव कुश कुमार — सहायक अवर निरीक्षक
  • अमिताभ गिरी — सहायक अवर निरीक्षक
  • शम्भू नाथ सिंह — हवलदार
  • संताप अल्ले मगर — हवलदार
  • रूपेश थापा — हवलदार
  • तपन गुरुंग — सिपाही
  • छत्र बहादुर थापा — सिपाही
  • संतोष कुमार ठाकुरी — सिपाही


रंजीत की रिपोर्ट