अनोखी पहल ! गौरव राय की प्रेरणा से माता की पुण्यतिथि पर डॉक्टर ने जरूरतमंद महिला को दी सिलाई मशीन

Gaurav Rai - फोटो : news4nation

Bihar News :  सामाजिक सरोकार की एक प्रेरणादायक पहल के तहत बाल रोगों के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. पूर्णेंदु ओझा ने अपनी स्वर्गीय माता रूपवंती देवी की पुण्यतिथि पर एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट कर उसे स्वरोजगार की राह पर आगे बढ़ने में सहयोग दिया। यह कार्यक्रम शनिवार को बिग्रहपुर, पटना में आयोजित किया गया। उन्होंने यह पहल पटना के ऑक्सीजन मैन गौरव राय की प्रेरणा से की। 


गौरव राय ने बताया कि इस अवसर पर दरियापुर, बिहटा की रहने वाली माधुरी देवी को सिलाई मशीन दी गई। बताया गया कि माधुरी देवी सिलाई-कढ़ाई के कार्य में दक्ष हैं और यह मशीन उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद महिला का चयन भूमिहार महिला समाज की सदस्य प्रीति प्रिया द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की ऐसी महिलाओं को सहयोग देना है जो काम करना चाहती हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पातीं।


गौरव राय ने बताया कि वे और उनके सहयोगी बिना किसी एनजीओ के आपसी सहयोग से जरूरतमंद महिलाओं की मदद कर रहे हैं। अब तक बिहार के विभिन्न इलाकों में 281 महिलाओं और बेटियों को सिलाई मशीनें तथा 323 जरूरतमंदों को साइकिलें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इसके अलावा राज्य के करीब 151 स्कूलों और कॉलेजों में सैनिट्री पैड वेंडिंग मशीन भी लगाई गई हैं।


डॉ. पूर्णेंदु ओझा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अगर समाज के अधिक लोग इस तरह की सोच अपनाएं तो कई जरूरतमंद परिवारों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। मूल रूप से सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के सुघरी गांव के निवासी गौरव राय वर्तमान में पटना की एक निजी कंपनी में वरिष्ठ महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं और अब