Bihar Vidhansabha Session : '1 मिनट के डर से रात भर जगे रहते हैं', सदन में खड़े होते ही आईपी गुप्ता ने कह दी ऐसी बात, जमकर लगे ठहाके

Bihar Vidhansabha Session : 1 मिनट के डर से रात भर जगे रहते हैं, आईपी गुप्ता ने जब सदन में यह कहा तो जमकर ठहाके लगे। आईपी गुप्ता ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि उन्हें बोलने दिया जाए।

आईपी गुप्ता का बयान - फोटो : social media

Bihar Vidhansabha Session : सर...सर..सर...एक मिनट सर....सदन में आईपी गुप्ता ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में ऐसी बात कह दी कि सदस्यों ने जमकप ठहाके लगाएं। दरअसल, संख्या बल के अनुसार सभी सदस्यों को बोलने का समय दिया गया था। अध्यक्ष प्रेम कुमार ने आईपी गुप्ता को बोलने का मौका देते हुए कहा कि आईपी गुप्ता अपनी बात रखेंगे उनके पास एक मिनट का समय है। यह सुनते ही आईपी गुप्ता ने कहा कि, सर 1 मिनट के डर से रात भर नहीं सो पाते हैं, जगे रहते हैं। 

सदन में जमकर लगे ठहाके 

जिसके बाद सदन में जमकर ठहाके लगे। आईपी गुप्ता ने अपनी बातों को शुरु किया उन्होंने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। वे अपनी बातों को रख ही रहे थे कि अध्यक्ष ने उन्हें टोका और कहा कि आपका समय समाप्त हुआ। जिसके बाद आईपी गुप्ता सर...सर...सर..सर...कहने लगे। वो लगातार कहते रहें कि सर...सर..एक मिनट सर....। सर...एक आखिरी बात सर...। इस दौरान सदन में जमकर ठहाके लगे। 

अख्तरुल ईमाम ने दी मुबारकबाद 

वहीं सदन में विश्वास मत के लिए चर्चा के दौरान AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि, जनता ने एनडीए के हक में मैंडेट दिया है, इसलिए नई सरकार को बधाई देता हूं।मैं विपक्ष में हूं, लेकिन जनता ने उन्हें समर्थन दिया है इसलिए उन्हें मुबारकबाद देता हूं। सम्राट चौधरी बिहार के सबसे युवा सीएम हैं, उनके सामने चुनौतियां बहुत है। नीतीश कुमार ने जो सौहार्दपूर्ण माहौल बनाया है। उसे कायम रखना सम्राट चौधरी साहब के लिए चुनौती है। मैं समझता हूं कि आपकी सरकार में विपक्ष को सम्मान मिलेगा।’