ITI CAT 2026 Exam: बिहार ITI CAT 2026 परीक्षा आज, फुल शर्ट और जूते पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री,जान लें जरूरी नियम

ITI CAT 2026 Exam: आईटीआई कैट-2026 परीक्षा रविवार को 26 केंद्रों पर होगी। जानें परीक्षा समय, ड्रेस कोड, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासन की तैयारी।

बिहार ITI CAT एग्जाम- फोटो : social media

ITI CAT 2026 Exam: आईटीआई कैट-2026 परीक्षा रविवार को जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त तरीके से कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड भी तय किया गया है। परीक्षा परिषद के निर्देश के अनुसार परीक्षार्थियों को केवल चप्पल और हाफ स्लीव शर्ट या कुर्ती पहनकर ही परीक्षा केंद्र पर आने की अनुमति होगी। जो अभ्यर्थी तय ड्रेस कोड का पालन नहीं करेंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

नकल रोकने के लिए लगाए गए जैमर

नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं, ताकि मोबाइल या किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न हो सके। इसके अलावा पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। सभी परीक्षार्थियों को उनके रोल नंबर के अनुसार तय सीट पर बैठाया जाएगा।

केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया 

केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले अभ्यर्थियों की मौजूदगी में गोपनीय प्रश्नपत्रों के सीलबंद बॉक्स खोले जाएं। हर कमरे में परीक्षार्थियों के चेहरे का मिलान एडमिट कार्ड पर लगी फोटो से किया जाएगा, ताकि किसी दूसरे व्यक्ति के परीक्षा देने की संभावना खत्म हो सके।

अधिकारियों को  विशेष निर्देश

परीक्षा केंद्रों पर तैनात प्रेक्षकों और अधिकारियों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा परिषद की सभी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराया जाए। प्रशासन ने साफ कहा है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी, नकल या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।