Bihar Weather: बिहार में मौसम का गैंगवार, इन जिलो में आग उगलेगी धूप, तो इन जिलों में होगी आफत की बारिश, पढ़िए पटना से पूर्णिया तक मौसम का हाल

Bihar Weather: एक तरफ पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में उमस और गर्मी लोगों का दम निकाल रही है, तो दूसरी तरफ उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में तेज बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है।...

Bihar Weather Turns Dangerous With Storms Heatwave  Rain
बिहार में मौसम का गैंगवार- फोटो : X

Bihar Weather: मई के महीने में बिहार का मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं सूरज आग उगल रहा है तो कहीं बादलों की फौज तबाही का पैगाम लेकर मंडरा रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों में मौसम का यह खतरनाक खेल लोगों को हैरत में डाल रहा है। एक तरफ पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में उमस और गर्मी लोगों का दम निकाल रही है, तो दूसरी तरफ उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में तेज बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है।राजधानी पटना में गर्मी ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 17 और 18 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। उमस ऐसी कि लोग रातभर पसीने में उबलते रहे। भागलपुर का हाल भी कुछ ऐसा ही है जहां सुहाना मौसम अब बीती बात बन चुका है।

मौसम विभाग ने सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में भी बिजली गिरने और तेज आंधी का खतरा बताया गया है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है।

गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय जैसे जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। मौसम का यह बदलता मिजाज किसानों से लेकर आम लोगों तक की टेंशन बढ़ा रहा है।

मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ने वाली है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र  के मुताबिक 22 मई तक तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यानी आने वाले दिन लोगों के लिए और ज्यादा मुश्किल लेकर आने वाले हैं।

पूर्णिया में 17, 18 और 20 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात का खतरा बना रहेगा। फिलहाल बिहार में मौसम का यह डबल गेम लोगों को डर और बेचैनी दोनों दे रहा है।