Bihar Politics: गौमांस बेचने वालों से चंदा लेती है जदयू! राबड़ी के भाई 'सुनील' का बड़ा खुलासा, बिहार में हुआ राष्ट्रपति का अपमान

Bihar Politics: राजद एमएलसी सुनील कुमार ने सीएम नीतीश और जदयू पार्टी को लेकर कई सनसनीखेज दावे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बिहार में भी राष्ट्रपति का अपमान हुआ है।

गौमांस बेचने वालों से चंदा लेती है जदयू!- फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार की राजनीतिक में इन दिनों हलचल जारी है। सीएम नीतीश के बिहार से विदाई को लेकर पक्ष विपक्ष में बयानबाजियों का दौर जारी है। विपक्ष आरोप लगा रहे हैं कि सीएम नीतीश के खिलाफ बीजेपी ने साजिश की है। इसी बीच सीएम नीतीश की सुरक्षा जेड प्लस कर दी गई है। इसको लेकर भी सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष का दावा है कि कोई सीएम नीतीश से मिलकर सच्चाई ना जान सके इसलिए उन्हें सुरक्षा में रखा गया है। इसी कड़ी में राजद एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई सुनील सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जदयू पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। News4Nation से बातचीत के दौरान राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कई सनसनीखेज दावा किया है।      

सीएम नीतीश को लेकर बड़ा खुलासा 

राजद एमएलसी सुनील सिंह ने नीतीश कुमार के सुरक्षा बढ़ाए जाने पर कहा कि नीतीश कुमार की जो सुरक्षा बढ़ाई गई है या उनके हटने की जो पटकथा है वह पहले से लिखी जा चुकी थी। यह हमारे नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही कहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश को जेड प्लस सुरक्षा इसलिए दी गई है ताकि उनके पास कोई जा ना सके और उनको सच्चाई नहीं बता सके कि उनके साथ किस तरीके की घटना और कैसे विश्वास घात किया जा रहा है। 

नीतीश के करीबी पर हमला 

वहीं नीतीश के खास मंत्री के फूट-फूट कर रोने पर राजद एमएलसी ने कहा कि, यह सिर्फ ढकोसला है। कभी मंत्री गोल्फ खेलने जाते हैं, कभी पढ़ाई का दिखावा करते हैं, लेकिन उन्हें “भ्रष्टाचार से कैसे बचा जाए, यह सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये मंत्री कहीं और से आएं हैं और कभी भी कहीं भी जा सकते हैं इनके मानस पिता आज कोई और है कल कोई और भी हो सकता है। 

राष्ट्रपति का हुआ अपमान 

सुनील सिंह ने सवाल किया कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नालंदा में राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू के कार्यक्रम से क्यों दूर रखा गया? किसके षड्यंत्र के कारण सीएम नीतीश कार्यक्रम में नहीं पहुंचे इसकी जांच होनी चाहिए। नीतीश कुमार इतने दिन तक मुख्यमंत्री थे तो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के हर कार्यक्रम में वो शिरकत करते थे, लेकिन इस बार उन्हें रोका गया, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जब राष्ट्रपति के स्वागत के लिए ममता बनर्जी किसी कारणवश नहीं पहुंची तो इसे राष्ट्रपति का अपमान बताकर सत्ता पक्ष के नेताओं ने बवाल किया। तो क्या सीएम नीतीश को रोकना प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं है इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। 

बिहार को गरीब बताने पर दी सफाई

केरल में तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को गरीब राज्य बताए जाने पर जेडीयू और बीजेपी नेताओं के आरोपों का जवाब देते हुए सुनील सिंह ने कहा कि हम वही कह रहे हैं जो नीति आयोग की रिपोर्ट कहती है, इसमें गलत क्या है। उन्होंने कहा कि क्या हम झूठ बोल दें कि बिहार को लूट लिया गया है। सुनील सिंह ने सत्ताधारी दल के नेताओं पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार और चंदे को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कुछ नेता खुद को सादगी का प्रतीक दिखाते हैं, लेकिन उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि दवा कंपनियों और अन्य स्रोतों से चंदा लेकर गलत तरीके से कमाई की जा रही है।

गौमांस बेचने वालों से चंदा लेती है जदयू

सुनील सिंह ने यह भी दावा किया है कि जदयू पाक्टी गौमास बेजने वालों से चंदा लेती है। उन्होंने बताया कि पार्टी की सदस्यता अभियान के नाम पर भी जदय करोड़ों रुपए की वसूली करती है। उन्होंने कहा कि आपके पास इतने पैसे कहां से आए। इनको कोई इतना चंदा क्यों दिया। उन्होंने अपनी बातों को दोहराते हुए कहा कि करोड़ों जनता के साथ खिलवाड़ कर जदयू पैसा बदलती है। जदयू से बड़ी भ्रष्टाचारी पार्टी पूरी देश में कोई नहीं है। उन्होंने दावा किया कि वो इन सभी आरोपियों का सबूत भी पेश कर सकती है।  

पटना से रंजन की रिपोर्ट