जदयू ने किया संगठन का विस्तार, 137 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 52 जिला संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति

पार्टी की ओर से यह कदम संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 26 नवंबर 2026 को प्रदेश कमिटी की विस्तारित सूची की घोषणा की है।

JDU Expands Bihar Organisation- फोटो : news4nation

Bihar News :  जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही जिला संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। जदयू की ओर से जारी सूची में प्रदेश कार्यकारिणी के लिए कुल 137 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जबकि 52 नेताओं को जिला संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


पार्टी की ओर से यह कदम संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने 26 नवंबर 2026 को प्रदेश कमिटी की विस्तारित सूची की घोषणा की है। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव सहित विभिन्न पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।


प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर महासचिव तक को मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रामचरित्र सिंह, विजय सहनी और विश्वनाथ सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, महासचिव के पद पर रघुवीर सिंह, राज कुमार सिंह, अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, डॉ. अजय कुमार, मुर्तुजा अली कैसर, राजकुमार झा, रघुनाथ शर्मा और ओमप्रकाश सिंह सेतु सहित कई नेताओं को शामिल किया गया है। मनीष कुमार को प्रदेश महासचिव और मुख्यालय प्रभारी आईटी की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके अलावा प्रदेश सचिव के पद पर भी कई नेताओं को शामिल किया गया है। जारी सूची में श्याम कुमार राय और अंजनी कुमार सिंह सहित अन्य नाम शामिल हैं।


52 जिला संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति

प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार के साथ ही जदयू ने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए 52 जिला संगठन प्रभारियों की नियुक्ति भी की है। पार्टी का जोर अब प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर है।