जदयू ने मणिपुर में एनडीए सरकार को दिया समर्थन, राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र

JDU support to NDA government in Manipur - फोटो : news4nation

JDU : जनता दल (यूनाइटेड) ने मणिपुर में गठित एनडीए सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया है। जद(यू) की ओर से जारी प्रेस रिलीज (दिनांक 04.02.2026) में बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जनाब अफाक अहमद खान (एमएलसी), जो उत्तर-पूर्वी राज्यों के प्रभारी भी हैं, ने मीडिया को यह जानकारी दी। जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद निसार की ओर से यह  जारी की गई है।


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जद(यू) मणिपुर इकाई ने राज्य में नई एनडीए सरकार को समर्थन देने का निर्णय लिया है। साथ ही पार्टी की ओर से समर्थन पत्र मणिपुर के राज्यपाल को सौंप दिया गया है।


पार्टी का कहना है कि यह निर्णय राज्य में स्थिर सरकार और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस घोषणा के बाद मणिपुर की राजनीतिक गतिविधियों में हलचल तेज हो गई है।