बिहार चुनाव 2025: जेडीयू ने जारी की पहली लिस्ट में 57 नाम, 3 बाहुबली, 6 मंत्री और 4 महिलाएं शामिल

जदयू ने टिकट देने में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए यह लिस्ट तैयार की है।

JDU first list - फोटो : news4nation

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने बुधवार को  उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कुल 57 सीटों पर घोषित इस सूची में पार्टी ने 3 बाहुबली नेताओं को टिकट दिया है। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडेय का नाम शामिल है। जेडीयू की इस लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार शामिल नहीं है, जबकि पार्टी ने 10 अनुसूचित जाति वर्ग के प्रत्याशियों को मौका दिया है। इसके साथ ही 4 महिलाओं को भी टिकट देकर महिला सशक्तिकरण का संदेश देने की कोशिश की गई है।


पार्टी ने इस सूची में 6 मंत्रियों पर दोबारा भरोसा जताया है। इनमें विजय कुमार चौधरी (सरायरंजन), श्रवण कुमार (नालंदा), मदन सहनी (बहादुरपुर), महेश्वर हजारी (कल्याणपुर), सुनील कुमार (भोरे) और रत्नेश सदा (सोनबरसा) शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके अलावा जेडीयू ने 18 वर्तमान विधायकों को पुनः टिकट दिया है, जिससे साफ है कि पार्टी अपने पुराने और वफादार चेहरों पर भरोसा बनाए हुए है।


दिलचस्प बात यह है कि जेडीयू ने चिराग पासवान के दावे वाली पांच सीटों सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा मटिहानी और मोरवा पर भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इसे लेकर एनडीए गठबंधन के भीतर हलचल तेज हो सकती है। सूची में शामिल चार महिला उम्मीदवार हैं जिसमें साहा (मधेपुरा), डॉ. मांजरीक मृणाल (वारिसनगर), अश्वमेघ देवी (समस्तीपुर) और रवीना कुशवाहा (विभूतिपुर) का नाम शामिल है।


जेडीयू की यह पहली लिस्ट जातीय संतुलन, संगठनात्मक मजबूती और पुराने चेहरों पर भरोसे का मेल है। साथ ही, इस लिस्ट के ज़रिए पार्टी ने यह संकेत दिया है कि वह एनडीए में रहते हुए भी अपने दम पर सशक्त चुनावी तैयारी कर रही है।

जदयू के 57 उम्मीदवार

आलमनगर – नरेन्द्र नारायण यादव

बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता

सिंहेश्वर – रमेश ऋषिदेव

मधेपुरा – कविता साहा

सोनबरसा – रत्नेश सादा

महिषी – गुंजेवश्वर साह

कुशेश्वरस्थान – अतिरेक कुमार

बेनीपुर – विनय कुमार चौधरी

दरभंगा ग्रामीण – ईश्वर मंडल

बहादुरपुर – मदन सहनी

गायघाट – कोमल सिंह

मीनापुर – अजय कुशवाहा

सकरा – आदित्य कुमार 

कांटी – अजीत कुमार

भोरे – सुनील कुमार

हथुआ – रामसेवक सिंह

बरौली – मंजीत सिंह

जीरादेई – भीषण कुशवाहा 

रघुनाथपुर – विकास कुमार सिंह 

बड़हरिया – इन्द्रदेव पटेल

एकमा – धुमल सिंह

मांझी – रणधीर सिंह

परसा – छोटे लाल राय

वैशाली – सिद्धार्थ पटेल

राजापाकर – मेहन्द्र राम 

महनार – उमेश सिंह कुशवाहा 

कल्याणपुर – महेश्वर हजारी 

वारिसनगर – डॉ. मांजरीक मृणाल 

समस्तीपुर – अश्वमेघ देवी 

मोरवा – विद्यासागर सिंह निषाद 

सरायरंजन – विजय कुमार चौधरी 

विभूतिपुर – रवीना कुशवाहा 

हसनपुर – राज कुमार राय 

चेरिया बरियारपुर – अभिषेक कुमार 

मटिहानी – राजकुमार सिंह 

अलौली – रामचंद्र सदा 

खगड़िया – बबलू मंडल 

बेलदौर – पन्ना लाल पटेल 

जमालपुर – नचिकेता मंडल 

सूर्यगढ़ा – रामानंद मंडल 

शेखपुरा – रणधीर कुमार सोनी 

बरबीघा – डॉ. कुमार पुष्पंजय 

अस्थावां – जितेन्द्र कुमार 

राजगीर – कौशल किशोर 

इस्लामपुर – रूहेल रंजन 

हिलसा – कृष्ण मुरारी शरण 

नालंदा – श्रवण कुमार 

हरनौत – हरिनारायण सिंह 

मोकामा – अनंत सिंह 

मसौढ़ी – अरुण मांझी 

संदेश – राधा चरण साह 

जगदीशपुर – श्रीभगवान सिंह कुशवाहा 

डुमरांव – राहुल सिंह 

राजपुर – संतोष कुमार निराला