Bihar News : विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी उषा सिंह के निधन पर जदयू नेता छोटू सिंह ने जताई संवेदना, कहा- भगवान शोकाकुल परिजनों को दें संबल

Bihar News : जदयू नेता छोटू सिंह ने विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी उषा सिंह के निधन पर शोक जताया है.......पढ़िए आगे

उषा सिंह के निधन पर शोक - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : पटना के मेदांता अस्पताल में जदयू विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा की पत्नी उषा सिंह का शनिवार को निधन हो गया. अपने सोशल मीडिया पर भगवान सिंह कुशवाहा ने इसकी जानकारी दी कि उनकी पत्नी उषा सिंह का निधन हो गया है।  उषा सिंह की तबीयत चार दिन पहले अचानक बिगड़ गई थी।  उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर थीं।  हालांकि उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ और उनका निधन हो गया।  उषा सिंह का दाह संस्कार शनिवार दोपहर पटना के दीघा घाट पर किया गया।  

जदयू विधायक की पत्नी के निधन के बाद शोक प्रकट करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह ने कहा की बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा की धर्मपत्नी की लंबी बीमारी के पश्चात निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। यह समाचार अत्यंत पीड़ादायक है, जिससे मन गहरे शोक और व्यथा से भर गया है। मैं दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

छोटू सिंह ने कहा की ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दु:ख की घड़ी में धैर्य, साहस और आत्मबल प्रदान करें। उन्होंने कहा की उषा सिंह कर्तव्यपरायण महिला थी।  वे बिहार विधानसभा में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उषा सिंह के निधन के बाद भगवान सिंह कुशवाहा के पैतृक गांव दुल्हिनगंज, जगदीशपुर प्रखंड, भोजपुर जिले में एक शोक सभा आयोजित की जाएगी। 

बताते चलें की भोजपुर जिले के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से भगवान सिंह कुशवाहा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में जदयू के टिकट पर जीत हासिल की है। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जगदीशपुर से चुनाव लड़ा. जहाँ राजद के किशोर कुणाल को करीब 18 हज़ार वोट से परस्त किया।  उन्होंने बिहार की विभिन्न क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) , राष्ट्रीय जनता दल , जनता दल (यूनाइटेड) , लोक जनशक्ति पार्टी , जन अधिकार पार्टी, लोकतांत्रिक और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी शामिल हैं। कुशवाहा एक समय जेडीयू के युवा विंग के प्रमुख थे और बिहार में ग्रामीण विकास मंत्री भी रह चुके हैं। जुलाई 2024 में, वे बिहार विधान परिषद के लिए चुने गए। उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा पार्टी के एक अन्य नेता के कार्यकाल की समाप्ति के कारण रिक्त हुए पद को भरने के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था।