नीतीश कुमार का सपना साकार होने पर जदयू नेता छोटू सिंह ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में चढ़ाया चोला, 28 सदस्यीय दल ने की पूजा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना साकार होने पर जदयू नेता छोटू सिंह ने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की.

Mehandipur Balaji temple - फोटो : news4nation

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने पर और बिहार की उन्नति को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार राज्य  नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ़ छोटू सिंह ने शुक्रवार को राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पटना के रमेश गुप्ता, विनय कुमार सिंह सहित 28 लोगों के साथ दर्शन-पूजन किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की दिली इच्छा थी कि वे चारों सदनों के सदस्य बनें. विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा के सदस्य वे पहले ही रह चुके हैं. अब वे चौथे सदन यानी राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. 


उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि नीतीश कुमार देश के उन चुनिन्दा राजनेताओं में शामिल हो गए जो चारों सदनों के सदस्य बने हैं. उनके कुशल नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए मानकों को छुआ है. वर्ष 2005 के बाद से नीतीश कुमार के सीएम रहते राज्य में प्रगति के नए कीर्तिमान बने हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा, ढांचागत विकास और सामाजिक सुधारों की दिशा में बिहार ने नए मानक बनाए हैं. महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को आरक्षण की सुविधा, बालिका शिक्षा को बढ़ावा, पंचायतों में महिलाओं का अधिकाधिक प्रतिनिधित्व, जीविका दीदी बनाकर आर्थिक सबलीकरण नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है. 


छोटू सिंह ने कहा कि शराबबंदी जैसे सख्त निर्णय से बिहार को नशा मुक्त राज्य बनाने में नीतीश कुमार ने महत्ती भूमिका निभाई है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था में ऐसा सुधार आया कि 'जंगलराज' वाला बिहार आज निवेश और उद्योग हितैषी राज्य बना है. ऐसे में नीतीश कुमार के अब राज्यसभा जाने से उनकी कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और व्यापक अनुभव का फायदा देश को मिलेगा. विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में अब नीतीश कुमार महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे. उन्होंने कहा कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में पूजा कर बिहार के उन्नत भविष्य की कामना की जिससे नीतीश के सपनों का बिहार साकार हो. 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के फिर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए निर्वाचन करना पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है. मेहंदीपुर बालाजी से हमने प्रार्थना की कि नीतीश कुमार के अगले अध्यक्षीय कार्यकाल में पार्टी का और ज्यादा विस्तार हो. इसलिए मेहंदीपुर बालाजी मंदिर बैंड बाजा नगाड़ा के साथ चोला चोला चढ़ाया.