Bihar News : जदयू नेता सतीश चौधरी ने इफ्तार पार्टी का किया आयोजन, रोज़ेदारों को दी बधाई, सीएम नीतीश कुमार के उत्तम स्वास्थ्य की मांगी दुआ

PATNA : पवित्र रमज़ान के अवसर पर मगन आश्रम मझौलिया के संस्थापक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व० जगदीश चौधरी के पौत्र तथा जनता दल (यू) किसान प्रकोष्ठ के किरतपुर प्रखंड अध्यक्ष सतीश चौधरी (उर्फ़ लालटुन) द्वारा अपने पैतृक गाँव पकरिया (पोस्ट–तरवारा, थाना–जमालपुर) में रोज़ेदारों के सम्मान में दावत-ए-इफ़्तार का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रोज़ेदारों एवं उपस्थित लोगों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए विशेष दुआ की। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

आयोजक सतीश चौधरी ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देता है तथा इफ़्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी विश्वास और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व० जगदीश चौधरी के पुत्र एवं बिहार राज्य संस्कृत अकादमी के पूर्व निदेशक विश्वेश चौधरी, उनके बड़े भाई अखिलेश चौधरी, जद (यू) के किरतपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय झा, सामाजिक कार्यकर्ता मो. अलाउद्दीन सहित कई गणमान्य नागरिक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।