Muzaffarpur marriage: 16 साल की शादी के बाद टूटा रिश्ता! पति की मारपीट से तंग आकर थाने पहुंची महिला, कहा- 'अब नहीं रहूंगी...'
Muzaffarpur marriage: मुजफ्फरपुर में एक महिला 16 साल की शादी के बाद पति की मारपीट और शराब की आदत से परेशान होकर थाने पहुंची और साथ रहने से इनकार किया।
Muzaffarpur marriage: मुजफ्फरपुर में 18 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे की घटना है। उस समय तेज गर्मी पड़ रही थी और धूप काफी तेज थी। इसी दौरान एक महिला अपनी एक दूसरी महिला साथी के साथ थाने पहुंची। दोपहर का समय होने और ज्यादा गर्मी के कारण कुछ पुलिसकर्मी गश्त पर थे, जबकि कुछ अंदर कमरों में बैठे थे। महिला थाने के बाहर बैठकर किसी अधिकारी के आने का इंतजार करने लगी।
थोड़ी देर बाद थाने के बाहर से एक चौकीदार निकला। महिला ने उसे अपनी समस्या बताई, लेकिन चौकीदार ने कहा कि थाना प्रभारी गश्त पर गए हुए हैं। इसके बावजूद महिला वहीं बैठी रही। इसके बाद चौकीदार अंदर गया और एक पुलिस अधिकारी को बताया कि एक महिला उनसे मिलना चाहती है।
महिला रोते हुए परेशानी बताने लगी
चौकीदार की बात सुनकर अधिकारी बाहर आए। महिला रोते हुए अपनी परेशानी बताने लगी। उसने कहा कि उसकी शादी को 16 साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक उसे कोई संतान नहीं हुई है। उसका पति रोज शराब पीकर घर आता है और उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने बताया कि जब भी वह पति से इलाज कराने के लिए कहती है, तो वह मना कर देता है। इतना ही नहीं, घर की संपत्ति भी बेचकर शराब में खर्च कर रहा है। महिला ने साफ कहा कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती।
पुलिस अधिकारी ने महिला को समझाया
महिला की बात सुनने के बाद पुलिस अधिकारी ने उसे समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि 16 साल बाद पति को छोड़कर वह कहां जाएगी और कैसे जीवन बिताएगी। अधिकारी ने यह भी पूछा कि क्या वह दूसरी शादी करना चाहती है। इस पर महिला ने कहा कि उसे मरना मंजूर है, लेकिन वह दूसरी शादी नहीं करेगी, और अब इस पति के साथ भी नहीं रह सकती। इतना कहते हुए वह रोने लगी।
पुलिस अधिकारी ने लिखित आवेदन देने को कहा
महिला की हालत देखकर पुलिस अधिकारी ने उससे लिखित आवेदन देने को कहा। इसके बाद महिला ने अपनी पूरी शिकायत लिखकर पुलिस को दे दी। इस पूरे मामले में सबसे अहम बात यह है कि पति-पत्नी का रिश्ता, जिसे सबसे पवित्र माना जाता है, उसमें इतनी बड़ी दरार आ गई है कि 16 साल साथ रहने के बाद अब पत्नी अपने पति के साथ रहने को तैयार नहीं है। जो पत्नी कभी अपने पति के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसम खाई थी, आज वही उसके साथ रहना नहीं चाहती। अब यह देखना होगा कि पुलिस इस मामले में महिला को कितना सहारा और न्याय दे पाती है।
मुजफ्फरपुर से मनीभूषण की रिपोर्ट