Bihar Politics: जदयू के मंत्री, सांसद, MLC, MLA हैं भाजपा के एजेंट, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने सीएम नीतीश को चेताया

Bihar Politics: वहीं जब भाई वीरेंद्र से पूछा गया कि बिहार का सीएम कौन होगा जिसको लेकर उन्होंने कहा कि, संख्या बल उनके पास है किसी को तो बनना ही है। उन्होंने जोड़ा कि अगर सम्राट चौधरी सीएम बनते हैं तो हम लोगों को खुशी होगी।

भाई वीरेंद्र ने जदयू को चेताया - फोटो : reporter

Bihar Politics:  बिहार की राजनीति हलचल के बीच राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा दावा किया है। भाई वीरेंद्र ने कहा है कि जदयू के कई सांसद विधायकऔर एमएलसी ऐसे हैं जो बीजेपी के एजेंट के रुप में काम कर रहे हैं। राजद विधायक ने दावा किया कि जनता ने भी चिन्हित कर लिया है कि कौन मंत्री, एमएलए, एमपी, एमएलसी ऐसे हैं जो बीजेपी के एजेंट के रुप में काम कर रहे हैं। 

सम्राट चौधरी बनेंगे तो ...

वहीं जब भाई वीरेंद्र से पूछा गया कि बिहार का सीएम कौन होगा जिसको लेकर उन्होंने कहा कि, संख्या बल उनके पास है किसी को तो बनना ही है। उन्होंने जोड़ा कि अगर सम्राट चौधरी सीएम बनते हैं तो हम लोगों को खुशी होगी। इस दौरान भाई वीरेंद्र ने जदयू को चेताते हुए और  बीजेपी की रणनीति पर सवाल उठाए हुए कहा कि, जदयू का भविष्य खतरे में है। मीडिया से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने कहा कि फिलहाल चल रही खबरों पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री इस्तीफा देते हैं, तो उसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

सहयोगी दलों को कमजोर करती है बीजेपी 

राजद नेता ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी पार्टी(राजद) ने पांच साल पहले ही ऐसी स्थिति की आशंका जताई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जहां भी गठबंधन करती है, वहां धीरे-धीरे अपने सहयोगी दलों को कमजोर कर देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों को निगलने का काम करती है और आज जदयू की भी वही स्थिति हो रही है।

बयानबाजी हुई तेज 

भाई वीरेंद्र के इस बयान से साफ है कि विपक्ष इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा की विस्तारवादी नीति के रूप में देख रहा है। वहीं, राज्य की जनता के बीच यह चर्चा तेज है कि यह बदलाव विकास के लिए है या महज सत्ता समीकरणों का हिस्सा। कुल मिलाकर, बिहार में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है और सभी की नजरें अब नए मुख्यमंत्री के ऐलान पर टिकी हैं।

पटना से रंजीत की रिपोर्ट