Bihar News : सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर कांटी विधायक ने दी शुभकामनाएं, कहा-विकास को मिलेगी नई गति

सीएम पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी को नेताओं के द्वारा बधाई और शुभकामना देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के कांटी विधायक एवं पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने आज बुधवार को सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी

Patna : नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ है. आज बुधवार को राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. वहीं उनके साथ जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके साथ ही नई सरकार ने कामकाज संभाल लिया है. बिहार की राजनीति में इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। सीएम पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी को नेताओं के द्वारा बधाई और शुभकामना देने का सिलसिला जारी है। 


इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के कांटी विधायक एवं पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने आज बुधवार को सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।


अजीत कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी एक अनुभवी और दूरदर्शी नेता हैं, जिनके नेतृत्व में सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं को और मजबूती मिलेगी तथा आम जनता को इसका सीधा लाभ पहुंचेगा।


इसके साथ ही विधायक ने बिजेंद्र प्रसाद यादव एवं विजय कुमार चौधरी को भी मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का प्रशासनिक अनुभव सरकार को और सशक्त बनाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करेगा।



अजीत कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास के कई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किए हैं। अब नई सरकार के गठन के बाद इन कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम मिलकर राज्य को प्रगति के पथ पर और आगे ले जाएगी।