Bihar Politics - बिहार में चुनाव फिक्स है!, राहुल गांधी के बयान पर ललन सिंह ने दिखा दिया आईना, कहा – ऐसे लोगों की बात का महत्व नहीं
Bihar Politics - बिहार चुनाव को फिक्स बताने पर ललन सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में जब चुनाव जीते तो उसे फिक्स क्यों नहीं बताया।
Patna - बिहार चुनाव को फिक्स बताने पर ललन सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा जहां उन्हें हार मिलती है। उसे वह फिक्स बताने लगते हैं।
केंद्रीय पशुपालन मंत्री ने कहा कि यही राहुल गांधी तेलंगाना और कर्नाटक में जीत जाते हैं तो उन्हें चुनाव फिक्स नजर नहीं आता है। बताइए उनको पहले ही से पता है कि हार जाएंगे। यह गैर राजनीतिक लोग हैं। इनकी बातों पर क्या प्रतिक्रिया देना।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गए सवाल पर कहा कि उनको अपने माता-पिता के समय का स्वास्थ्य व्यवस्था देखना चाहिए. हमारे यहां व्यवस्था दुरुस्त है।