Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले एक्शन में लालू यादव, सुबह सुबह यहां पहुंचे, लेंगे बड़ा फैसला

Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव एक्शन में है। लालू यादव सुबह सुबह राबड़ी आवास से निकलें। माना जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की ओर से बड़ी तैयारी की जा रही है।

एक्शन में लालू यादव - फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वोटिंग में अब महज तीन दिन का समय बचा है। इसी बीच तेजस्वी यादव की एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान से मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं। इस मुलाकात के बाद एनडीए भी सक्रिय हो गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए विधायकों की अहम बैठक बुलाई गई, जिसमें राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।

एक्शन में लालू यादव 

इन सबके बीच सबकी नजरें राजद सुप्रीमो लालू यादव पर टिकी हैं, जिन्हें बिहार की राजनीति का “किंगमेकर” माना जाता है। गुरुवार सुबह लालू प्रसाद यादव अपने सरकारी आवास से निकलकर उस जगह पहुंचे जहां उनका नया आवास बन रहा है। इस दौरान मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन वह बिना रुके आगे बढ़ गए।

लालू यादव का क्या लेंगे फैसला?

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या राज्यसभा चुनाव के लिए जरूरी 41 विधायकों का आंकड़ा जुटाने की रणनीति लालू यादव पहले ही तय कर चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लालू यादव की रणनीति के कारण एनडीए खेमे में भी अंदरखाने हलचल और बेचैनी बढ़ गई है। राज्यसभा चुनाव को लेकर आने वाले कुछ दिन बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इसी से यह साफ होगा कि किस गठबंधन की रणनीति भारी पड़ती है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट