Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील, जानिए पूरी खबर

Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। सुप्रीमो कोर्ट ने लालू यादव की अपील को खारिज कर दिया है। हालांकि आंशिक राहत भी मिली है।

लालू यादव को बड़ा झटका - फोटो : social media

Land For Job Scam:  लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की एफआईआर को रद्द करने की अपील को खारिज कर दिया है। इससे साफ है कि अब लालू यादव को राहत नहीं मिलेगी। दरअसल, लालू यादव ने 'ज़मीन के बदले नौकरी' मामले में अपने और अपने परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ दर्ज FIR से जुड़ी कार्यवाही को रद्द करने की मांग की थी।

एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज 

हालांकि, जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को ट्रायल के दौरान ट्रायल कोर्ट में पेश होने की ज़रूरत नहीं होगी और ट्रायल कोर्ट को इस मामले की खूबियों की जांच करने की छूट दे दी।

आरोपियों को करना होगा ट्रायल का सामना 

बता दें कि, कोर्ट के इस फैसले के बाद अब लालू यादव और अन्य आरोपियों को ट्रायल का सामना करना होगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहले ही लालू यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर चुकी है। निचली अदालत ने इस पूरे मामले को ‘क्रिमिनल एंटरप्राइज’ की तरह अंजाम दिया गया करार दिया था।

पेशी से मिली राहत

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को आंशिक राहत भी दी है। उनकी उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए अदालत ने उन्हें निचली अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने से छूट दे दी है। अब उनके वकील अदालत में उनकी ओर से पेश होंगे।

क्या है मामला

‘लैंड फॉर जॉब’ घोटाला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे। आरोप है कि रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले उम्मीदवारों और उनके परिवारों से कम कीमत पर जमीनें ली गईं। जांच एजेंसी CBI का दावा है कि ये जमीनें लालू परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों के नाम पर ट्रांसफर की गईं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद मामले की सुनवाई तेज होने की संभावना है और आने वाले दिनों में इसका असर बिहार की राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।