Bihar News : लोजपा(रा) ने अशरफ अंसारी को बनाया विधान परिषद उम्मीदवार, चिराग पासवान के फैसले से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

Bihar News : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने अशरफ अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है......पढ़िए आगे

लोजपा ने खोले पत्ते - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने द्विवार्षिक विधान परिषद चुनाव 2026 को लेकर पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष जनाब अशरफ अंसारी को प्रत्याशी घोषित किए। उक्त अवसर पर जनाब अशरफ अंसारी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के प्रति आभार जताया और कहा कि मेरे जैसे कार्यकर्ता पर जो पार्टी और हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भरोसा जताया है , मैं उस पर सदैव  खडा उतरने का काम करूंगा ।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ राजेश भट्ट ने बताया कि जनाब अशरफ अंसारी के विधान पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है । जनाब अशरफ अंसारी विगत 2 दशकों से पार्टी के कई पदों पर अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है इससे पूर्व वे पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उसके पश्चात राष्ट्रीय महासचिव, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं । इस खबर को सुनते ही पार्टी दफ्तर में सैकड़ो कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ जाना इस बात को दर्शाता है कि जनाब अशरफ अंसारी के नाम को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में कितना उत्साह और हर्ष व्याप्त है। 

डॉ भट्ट ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और हमारी पार्टी हमेशा से इस विचार पर विश्वास करती है कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित होती है। बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाना केवल एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि उन हजारों कार्यकर्ताओं के संघर्ष, समर्पण और निष्ठा का सम्मान है, जिन्होंने वर्षों तक पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। अशरफ अंसारी ने संगठन के एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तक की यात्रा अपनी मेहनत, प्रतिबद्धता और जनसेवा के बल पर तय की है। उनका चयन इस बात का स्पष्ट संदेश है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में पद और अवसर किसी विशेष वर्ग या परिवार की विरासत नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की तपस्या और योगदान का परिणाम हैं।

प्रदेश कार्यालय में जनाब अशरफ अंसारी से मिलकर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से पार्टी के सभी मंत्री संजय पासवान माननीय विधायक  डॉ प्रकाश चंद्र विनीता मेहता सोनू सिंह अमित कुमार रानू बेबी कुमारी उदय सिंह मिथुन कुमार बाबूलाल शौर्य हुलास पांडे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनीत सिंह प्रदेश महासचिव रवि रंजन सिंह शोभा सिंहा पासवान अमित किशोर सिंह प्रोफेसर राम प्रवेश यादव सलीम साहिल सरवर अली रंजन सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता और नेता मुख्य रूप से मौजूद थे ।

नरोत्तम की रिपोर्ट