Bihar Politics : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार प्रदेश मीडिया सेल और प्रवक्ताओं की जारी की नई सूची, देखें लिस्ट

Bihar Politics : लोजपा (रामविलास) ने बिहार प्रदेश इकाई ने संगठन को मजबूती देने और मीडिया प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई प्रदेश मीडिया सेल और प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है.....देखें लिस्ट

लोजपा की नई लिस्ट - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बिहार प्रदेश इकाई ने संगठन को मजबूती देने और मीडिया प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपनी नई प्रदेश मीडिया सेल और अधिकृत प्रवक्ताओं की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार मिश्रा 'निशांत' द्वारा यह घोषणा की गई।

नित्य रंजन बने मुख्य प्रवक्ता, पंकज कुमार पांडे को मीडिया कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी

बिहार प्रदेश मीडिया सेल के पुनर्गठन में नित्य रंजन कुमार सिंह उर्फ रंजन सिंह को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पंकज कुमार पांडे उर्फ लोहा पांडे को मीडिया कॉर्डिनेटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रवि रंजन कर्ण और अजय पासवान को सह मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।

विधायकों और युवा चेहरों को बनाया गया आधिकारिक प्रवक्ता

पार्टी के आधिकारिक पक्षों को मजबूती से रखने के लिए 8 प्रवक्ताओं की एक नई सूची भी जारी की गई है। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ वरिष्ठ एवं युवा नेताओं का संतुलन बनाया गया है। नवगठित टीम में विधायक बेबी कुमारी, विधायक संगीता कुमारी और विधायक बाबू लाल शौर्य को बतौर प्रवक्ता जिम्मेदारी दी गई है।

प्रवक्ता सूची में विभय झा, सोनम पासवान और अंशु प्रियंका मिश्रा समेत ये नाम शामिल

विधायकों के अलावा प्रवक्ता सूची में विभय कुमार झा, सोनम पासवान, अंशु प्रियंका मिश्रा, शशि कांत पासवान और सौरभ पाण्डेय को भी शामिल किया गया है। यह सभी पदाधिकारी पार्टी की नीतियों, दृष्टिकोण और राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर विभिन्न मंचों तथा मीडिया चैनलों में दल का पक्ष रखेंगे।

पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई 

पार्टी नेतृत्व और प्रदेश मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार मिश्रा 'निशांत' ने मीडिया सेल के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई टीम प्रदेश में पार्टी के विचारों और प्राथमिकताओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का काम करेगी।

नरोत्तम की रिपोर्ट