Bihar Budget 2026: पहली बार विधानसभा पहुंची मैथिली ठाकुर की बड़ी मांग, सीएम नीतीश से महिलाओं के लिए की खास अपील

Bihar Budget 2026:  बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। सदन के तीसरे दिन यानी आज सभी सदस्यों ने अपने अपने इलाके की समस्याएं सदन के पटल पर रखी। साथ ही सरकार से अपने क्षेत्र के लिए विशेष मांग भी की। इसी कड़ी में सबसे कम उम्र की और पहली बार विधानसभा पहुंची मैथिली ठाकुर ने भी नीतीश सरकार से बड़ी मांग की है। 


मैथिली ठाकुर में सदन में महिलाओं को लेकर नीतीश सरकार से मांग की। सदन में मैथिली ठाकुर ने कहा कि, दरभंगा जिला अंतर्गत अलीनगर में विधानसभा में महिलाओं को सुरक्षित और सहज यात्रा को प्राथमिकता देते हुए दरभंगा से अलीनगर, तारडीह एवं घनश्यामपुर प्रखंड तक महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधा लैस पिंक बस की सेवा शुरु की जाए। मैथिली ठाकुर ने नीतीश सरकार से सदन में महिलाओं के लिए यह खास अपील की है।