Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पहले 2 घंटे के बाद RJD के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने डाला वोट, 3 विधायक अब तक नहीं पहुंचे

Rajya Sabha Elections: राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पह

बिहार के 5 राज्यसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह 9 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरु हुई। दो घंटे की वोटिंग के बाद अब तक राजद के 24 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने वोट डाल दिया है। वहीं 3 कांग्रेस विधायक अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। दरअसल, बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच विधायकों के वोट डालने का सिलसिला जारी है। 

ये तीन विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा 

जानकारी अनुसार अब तक राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 24 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। राजद के एक विधायक फैसल रहमान अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। वहीं कांग्रेस के भी 3 विधायक वोट डाल चुके हैं। हालांकि कांग्रेस के तीन विधायक अब तक विधानसभा नहीं पहुंचे हैं। इनमें मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद, फारबिसगंज से विधायक मनोज विश्वास और वाल्मीकिनगर से विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा शामिल हैं।

4 बजे तक होगा मतदान 

बताया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया सुबह से ही जारी है और सभी विधायक धीरे-धीरे विधानसभा पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। शाम 4 बजे तक मतदान चलेगा, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हो रहे इस चुनाव में सभी दलों की नजर खास तौर पर पांचवीं सीट पर टिकी हुई है, जहां मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में हैं। 5वीं सीट के लिए एनडीए और महागठबंधन में खींचातानी देखने को मिल रही है। 

पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट