Patna Police Transfer: पटना पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो साल से जमे पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई शाखाओं में बदली जिम्मेदारी, पढ़िए लिस्ट
Patna Police Transfer: पटना में पुलिस महकमे के भीतर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पुलिस जिला बल में फेरबदल करते हुए विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं में तैनात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है।...
Patna Police Transfer: पटना में पुलिस महकमे के भीतर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने पुलिस जिला बल में फेरबदल करते हुए विभिन्न कार्यालयों और शाखाओं में तैनात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव के तहत उन पदाधिकारियों को दूसरे कार्यालयों में भेजा गया है, जिन्होंने अपने मौजूदा कार्यालय या प्रतिष्ठान में दो साल की अवधि पूरी कर ली थी। जारी आदेश के मुताबिक, यह स्थानांतरण कार्यहित और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
इस प्रशासनिक फेरबदल में पुलिस अवर निरीक्षक और सहायक पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इनके पदस्थापन में बदलाव करते हुए अलग-अलग शाखाओं और कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश जारी होने के बाद संबंधित पदाधिकारियों के नए कार्यस्थल भी निर्धारित कर दिए गए हैं।
तबादले की जद में कई महत्वपूर्ण कार्यालय आए हैं। इनमें अंचल निरीक्षक कार्यालय बिक्रम और बिहटा के अलावा सीसीटीएनएस, एएलटीएफ, लेखा शाखा, अभियोजन कोषांग, बल शाखा, अपराध शाखा, गोपनीय शाखा और डीसीबी शाखा शामिल हैं। इन कार्यालयों में लंबे समय से कार्यरत पदाधिकारियों को हटाकर दूसरे स्थानों पर तैनात किया गया है।
पुलिस विभाग के इस फैसले को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है। विभिन्न शाखाओं में पदाधिकारियों की तैनाती बदलने से कार्यों का नए सिरे से बंटवारा होगा। साथ ही अलग-अलग कार्यालयों में पुलिसकर्मियों को नए कार्यक्षेत्र और जिम्मेदारियों के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।
एसएसपी की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित पदाधिकारियों के नाम और उनके नए पदस्थापन स्थल का उल्लेख किया गया है। अब संबंधित अधिकारियों को निर्धारित कार्यालयों में योगदान देना होगा। इस फेरबदल के बाद पटना पुलिस की विभिन्न शाखाओं में कामकाज की जिम्मेदारियां नए सिरे से व्यवस्थित होंगी।