Bihar Vidhansabha Session : नीतीश कुमार के पाठशाला से ही उपमुख्यमंत्री बने तेजस्वी, चिराग पासवान के विधायक ने नेता प्रतिपक्ष को क्या कहा जानिए

Bihar Vidhansabha Session :  बिहार विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस सत्र में मुख्यमंत्री सम्राट सरकार की ओर से विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया जा रहा है। विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान चिराग पासवान के विधायक राजू तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जबरदस्त हमला बोला। सदन में तेजस्वी यादव लगातार दावा कर रहे हैं कि सम्राट चौधरी लालू यादव की पाठशाला से पढ़ कर आए हैं। सदन में उनकी इस बयान पर सत्ता पक्ष के नेताओं ने जबरदस्त हमला बोला। 


चिराग पासवान के विधायक राजू तिवारी ने सदन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ी है। सदन में बोलते हुए तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस “मंदिर” में विपक्ष की ओर से पहले पीड़ा जताई गई और फिर धन्यवाद दिया गया, लेकिन वे अब भी सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।


राजू तिवारी ने “पाठशाला” वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आप सवाल उठाते हैं कि कौन किस पाठशाला से आया है, लेकिन हकीकत यह है कि आपकी पाठशाला से केवल आपके परिवार के लोग ही आगे बढ़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव खुद नीतीश कुमार के पाठशाला में रहकर दो बार उपमुख्यमंत्री बने। तेजस्वी यादव को ना जाने किस बात का घमंड है लेकिन इनको सच्चाई स्वीकार करना ही चाहिए।