मोकामा रेफरल अस्पताल में डॉक्टर गायब, इलाज के अभाव में तड़पतकर हुई मौत! गंगा में डूबा था शख्स

Bihar Health: मोकामा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से एक आदमी की अस्पताल में तड़प तड़पकर मौत हो गई।

इलाज के अभाव में अस्पताल में मौत- फोटो : reporter

Bihar Health: मोकामा में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से एक आदमी की अस्पताल में तड़प तड़पकर मौत हो गई। मोकामा थाना क्षेत्र के मोकामा घाट में सोमवार को एक आदमी गंगा नदी में डूबने लगा। स्थानीय लोगों ने मुश्किल से उसे गहरे पानी से निकाला। उपचार के लिए उसे मोकामा रेफरल अस्पताल ले जाया गया लेकिन करीब एक घंटे तक उसे कोई उपचार नहीं मिला। 

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था। इलाज नहीं होने के कारण गंगा में डूबे शख्स की तड़प तड़पकर मौत हो गई।

वहीं इस पूरे मामले में पटना सिविल सर्जन ने कहा कि जांच करवाते हैं ओर जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- रविशंकर