Bihar Politics: बिहार MLC उपचुनाव के लिए एनडीए ने इनको बनाया अपना उम्मीदवार, राजद के सोनू कुमार राय को देंगे टक्कर
Bihar Politics: बिहार एमएलसी उपचुनाव के लिए एनडीए ने अपना उम्मीदवार तय कर लिया है। भोजपुर–बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के लिए 12 मई को मतदान होना है।
Bihar Politics: बिहार एमएसली उपचुनाव के लिए एनडीए ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। भोजपुर–बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद हेतु एनडीए समर्थित जदयू के कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। कन्हैया प्रसाद राजद के सोनू कुमार राय को टक्कर देंगे।
जदयू उम्मीदवार घोषित
वहीं उम्मीदवार बनने के बाद कन्हैया प्रसाद ने प्रदेश कार्यालय में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी चुनाव में ऐतिहासिक विजय की प्राप्ति हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई। इस मौके पर विधायक राधाचरण शाह भी उपस्थित रहें।
क्यों हो रहा है उपचुनाव
यह सीट पहले राधाचरण शाह के पास थी। उनके इस्तीफे के बाद यह सीट 16 नवंबर 2025 से खाली है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में राधाचरण शाह संदेश सीट से विधायक चुने गए थे, जिसके बाद उन्हें विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी पड़ी। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी।
7 अप्रैल 2028 तक रहेगा कार्यकाल
तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि है। 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। 12 मई 2026 को मतदान होगा तो वहीं 14 मई 2026 को मतगणना होगा। बता दें कि, इस सीट पर निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक रहेगा। खास बात यह है कि इस चुनाव में आम जनता मतदान नहीं करती, बल्कि स्थानीय प्राधिकार (जनप्रतिनिधि) वोट करते हैं।
पटना से नरोत्तम की रिपोर्ट