बाबा हरिहरनाथ के दरबार में निशांत कुमार, बोले- 20 साल से आ रहा, आगे भी मिलेगा जनता का समर्थन

बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar के पुत्र Nishant Kumar ने सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

Vaishali -  सोनपुर के ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में उस समय खासा उत्साह देखने को मिला, जब Nishant Kumar मंदिर परिसर पहुंचे। वहां मौजूद श्रद्धालुओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही।

विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

निशांत कुमार ने मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और बाबा हरिहरनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। इस दौरान उनके साथ कई समर्थक और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।

वीडियो बयान में क्या बोले निशांत कुमार

मीडिया से बातचीत के दौरान दिए गए अपने वीडियो बयान में निशांत कुमार ने कहा कि वे पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार इस मंदिर में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी वे बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की है।

नीतीश कुमार को लेकर हुए भावुक

अपने बयान में उन्होंने पिता Nitish Kumar के कार्यकाल को याद करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि बिहार की जनता उनके पिताजी के कामों को हमेशा याद रखेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में जनता ने जिस तरह सम्मान दिया है, वह आगे भी जारी रहेगा।

राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे

निशांत कुमार के इस दौरे को राजनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। हाल के दिनों में उनकी बढ़ती सार्वजनिक सक्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में उनकी भूमिका राजनीति में और भी स्पष्ट हो सकती है।

रिपोर्ट - रिषभ कुमार