Patna News: पटना में एसिड अटैक, पैसों के विवाद में जानलेवा हमला, दंपति की हालत गंभीर

Patna News: पटना से सटे मनेर से खबर सामने आ रही है। जहां पेसों के विवाद में एक शख्स ने दंपति पर एसिड फेंक दिया है पहले दोनों पक्षों के बीच बहस शुरु हुई जिसके बाद आरोपी ने एसिड फेंक दिया।

एसिड अटैक
दंपति पर फेंका एसिड - फोटो : reporter

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से सटे मनेर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पैसों को लेकर हुए विवाद ने खतरनाक रुप ले लिया। दो पक्षों में पहली मारपीट हुई फिर युवक ने दंपति पर एसिड फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरा मामला मनेर नगर परिषद क्षेत्र का है। 

बहस के बीच में फेंका एसिड 

जानकारी अनुसार हुद्दापर-मीरा चक मोहल्ला में मंगलवार रात दो युवकों के बीच हुए विवाद के दौरान एसिड फेंकने की घटना सामने आई, जिसमें एक दंपति घायल हो गए। घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। मोहल्ला निवासी पिंटू कुमार सोनी अपने घर पर थे। इसी दौरान पड़ोसी गुड्डू कुमार सोनी के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि गुड्डू ने सोने के जेवर बनाने के लिए पिंटू को काम दिया था, जिसका कुछ पैसा बकाया था। 

मारपीट के बीच एसिड फेंका

इसी रकम की मांग को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान गुड्डू सोनी ने कथित तौर पर अपनी दुकान में रखा एसिड उठाकर पिंटू सोनी पर फेंक दिया। इस हमले में पिंटू के साथ उनकी पत्नी रजनी देवी भी झुलसकर घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

जांच में जुटी पुलिस 

डॉक्टरों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मनेर से सुमित की रिपोर्ट