निशांत का फुल एक्शन, लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक, अस्पतालों को लेकर बड़ा ऐलान

Nishant - फोटो : news4nation

Nishant: निशांत स्वास्थ्य मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद जोरदार एक्शन में दिख रहे हैं. छुट्टी का दिन होने के बाद भी उन्होंने शनिवार को लगातार दूसरे दिन अपने विभाग का निरीक्षण किया और अधिकारियों संग बैठक की. निशांत ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ पटना मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ बिहार के सभी बड़े अस्पतालों के बारे में पूरी जानकारी ली. अस्पतालों में इलाजों की क्या व्यवस्था है इसको लेकर उन्होंनेजानकारी ली. निशांत ने अधिकारियों के निर्देश दिया है कि गरीबों को हर स्तर पर इलाज की समुचित व्यवस्था कराई जाए.


विभाग के निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रहा हूं. स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने की कोशिश करूंगा. चाहे अमीर हो, गरीब हो कोई भी हो किसी भी कास्ट का हो सबको बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे सकें. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र हो सब जगह एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की हमारी कोशिश होगी. 


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में मंत्री बनने के बाद निशांत को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा दिया गया है. उन्होंने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया और सबको बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया कराने की घोषणा की. अपने उसी ऐलान को क्रियान्वित करते हुए वे पूरे एक्शन में दिखे और राज्य के अस्पतालों, वहां की व्यवस्था सहित अन्य प्रकार के मामलों को लेकर अधिकारियों से पूरी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने कई विभागों के बारे में पूरी जानकारी ली.