Bihar Politics: निशांत का डिप्टी सीएम बनने से इनकार! मान मनौवल में जुटे कई दिग्गज, आज होगा अंतिम फैसला, सीएम हाउस में मीटिंग

Bihar Politics: बिहार की सियासत के लिए अगले 48 घंटे ऐतिहासिक होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। वहीं डिप्टी सीएम को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो निशांत ने डिप्टी सीएम बनने से इनकार

निशांत नहीं बनेंगे डिप्टी सीएम!- फोटो : News4nation

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में जारी भूचाल अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर पहुंचता देख रहा है। नई सरकार के गठन को लेकर अब सस्पेंस खत्म होता नजर आ रहा है। लगभग साफ है कि खरमास के बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। हालांकि अब भी सस्पेंस बना हुआ है कि आखिरी सीएम कौन होगा। इसी बीच जानकारी सामने आ रही है कि सीएम नीतीश के बेटे निशांत ने डिप्टी सीएम ना बनने की जिद्द ठान ली है। निशांत का कहना है कि वो डिप्टी सीएम नहीं बनना चाहते और ना ही सरकार में फिलहाल कोई पद चाहते हैं। ऐसे में सीएम नीतीश सहित जदयू के कई दिग्गज नेता उनको मनाने में लगे हुए हैं। हालांकि जदयू ने प्लान- B भी तैयार रखा है। 

आज ही बैठक में होगा अंतिम फैसला 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज सीएम हाउस में अहम बैठक होनी है। आज की बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे। कई फैसले पर अंतिम मुहर लगेगी। अगले 48 घंटे में बिहार को नया सीएम मिल जाएगा। आज की बैठक में सरकार गठन से जुड़े सभी अहम फैसलों पर मुहर लगाई जाएगी। इसमें यह भी तय होगा कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) की ओर से उपमुख्यमंत्री कौन होगा और किन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली बैठकों में मंत्रिमंडल के आकार, जातीय और राजनीतिक संतुलन, तथा नए-पुराने चेहरों के समावेश पर गहन चर्चा हो रही है। इस पूरी प्रक्रिया में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की भूमिका अहम मानी जा रही है जो पटना पहुंचकर अंतिम रणनीति को आकार देंगे।

कल सीएम नीतीश देंगे इस्तीफा 

इसके अलावा जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी और विजेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल होंगे। इन बैठकों के जरिए नई सरकार का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक प्रस्तावित है। बैठक के बाद उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है, जिसके साथ ही मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। इसके तुरंत बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी।

15 अप्रैल को नए सीएम का शपथ ग्रहण संभव

जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। सूत्रों के मुताबिक, 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान किया जा सकता है और उसी दिन शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बार मुख्यमंत्री पद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में जा सकता है।

डिप्टी सीएम को लेकर पेच

नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है, जो जेडीयू कोटे से होंगे। हालांकि, निशांत कुमार के डिप्टी सीएम बनने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि वे फिलहाल इस पद को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं हैं और अगले एक साल तक राज्य भ्रमण करना चाहते हैं। पार्टी का एक धड़ा उन्हें मनाने की कोशिश में जुटा है। यदि वे राजी नहीं होते हैं, तो जेडीयू की ओर से दो अलग-अलग सामाजिक वर्गों से डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।

नई सरकार में होंगे 33 मंत्री 

नई सरकार में 32 से 33 मंत्रियों के साथ पूर्ण मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित फॉर्मूले के तहत बीजेपी के 15, जेडीयू के 14, एलजेपी (रामविलास) के 2, हम (HAM) के 1 और आरएलएम के 1 मंत्री बनाए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर बैठकों के बाद कैबिनेट और मुख्यमंत्री चेहरे पर सहमति बन चुकी है। अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है। कुल मिलाकर अगले 48 घंट में न सिर्फ नए मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा होगा, बल्कि नई सरकार का पूरा ढांचा भी सामने आ जाएगा, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।