Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में कई औद्योगिक परियोजनाओं को मिली मंजूरी, इन सात जिलों में होगा भूमि अधिग्रहण
Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। सीएम नीतीश की कैबिनेट बैठक में 26 एजेंडों पर मुहर लगी है।
Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बिहार के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाले कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने भोजपुर, शेखपुरा, रोहतास, शिवहर, दरभंगा, पूर्णिया और पटना जिलों में कुल 2,169.50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति दी है। सभी अधिग्रहण कार्य आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार, पटना के माध्यम से होंगे।
इन जिलों में होगा भूमि अधिग्रहण
भोजपुर (तरारी अंचल)
भोजपुर (तरारी अंचल) में कुल भूमि 249.48 एकड़, अनुमानित खर्च : ₹52.62 करोड़। उद्देश्य नए औद्योगिक क्षेत्र का विकास और स्थानीय रोजगार सृजन।
शेखपुरा (चेवड़ा अंचल)
शेखपुरा (चेवड़ा अंचल) में कुल भूमि : 250.06 एकड़। अनुमानित खर्च : ₹42.16 करोड़। उद्देश्य : औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार।
रोहतास (शिवसागर अंचल)
रोहतास (शिवसागर अंचल) में कुल भूमि : 492.85 एकड़, अनुमानित खर्च : ₹154.07 करोड़। उद्देश्य बड़े स्तर पर औद्योगिक हब का निर्माण।
शिवहर (तरियानी अंचल)
शिवहर (तरियानी अंचल) में कुल भूमि : 270.01 एकड़, अनुमानित खर्च : ₹105.27 करोड़। उद्देश्य-औद्योगिक ढांचे को मजबूत करना।
दरभंगा (बहादुरपुर व हनुमाननगर अंचल)
दरभंगा (बहादुरपुर व हनुमाननगर अंचल) में कुल भूमि 385.45 एकड़, अनुमानित खर्च : ₹376.07 करोड़। इसका उद्देश्य बड़े स्तर पर औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन।
पूर्णिया (के. नगर अंचल)
पूर्णिया (के. नगर अंचल) की कुल भूमि : 279.65 एकड़, अनुमानित खर्च : ₹66.91 करोड़। उद्देश्य पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे के पास इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का विकास।
पटना (फतुहा अंचल – जैतीया)
पटना (फतुहा अंचल – जैतीया) में कुल भूमि : 242 एकड़, अनुमानित खर्च : ₹408.81 करोड़। इसका उद्देश्य मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क (MMLP) के पास Fin Tech City का निर्माण है। जिससे राज्य में डिजिटल व वित्तीय सेवाओं का बड़ा हब तैयार होगा।
नीतीश सरकार को बड़ा फैसला
इन फैसलों से बिहार के अलग-अलग जिलों में औद्योगिक बुनियादी ढांचा तैयार होगा, निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और हजारों युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा होंगे। खासकर पटना का Fin Tech City और दरभंगा का बड़ा औद्योगिक क्षेत्र राज्य में औद्योगिक क्रांति लाने वाले साबित हो सकते हैं।