Bihar Budget Session: सदन में नीतीश सरकार ने फिर मानी अपनी गलती, दिघवारा में बिजली पोल से चोरी हुआ तार, ऊर्जा मंत्री ने क्या कहा जानिए?
Bihar Budget Session: सदन में नीतीश सरकार ने एक बार फिर अपनी गलती मानी है। दिघवारा में बिजली पोल से तारों की चोरी मामले में सरकार ने अपनी गलती मानी है।
Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में शुक्रवार को सारण जिले के दिघवारा प्रखंड में 700 से अधिक बिजली पोल से तार चोरी का मामला जोरदार तरीके से उठा। सोनपुर विधायक के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने स्वीकार किया कि इलाके में बड़ी संख्या में पोलों से तार गायब हैं, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। सरकार ने सदन में एक बार फिर अपनी गलती मानी है।
700 पोल से तार चोरी
सदन में विधायक ने कहा कि बड़ी संख्या में पोल से तार चोरी होने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। जवाब में ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने सदन को आश्वस्त किया कि चालू वित्तीय वर्ष के भीतर सभी प्रभावित पोलों पर तार लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार इस मामले में कार्रवाई भी कर रही है।
सरकार ने मानी गलती
बता दें कि, दिघवारा में 700 पोल से तार चोरी का मामला पहले भी चर्चा में रहा है और इसे लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता जताई जाती रही है। चोरों ने इतने बड़े पैमाने पर तार चोरी की घटना को अंजाम दिया जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ऊर्जा मंत्री ने इसी वित्तीय वर्ष में पुनः तार लगवाने का आश्वासन दिया है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट