Bihar Budget Session: विधानसभा में पत्रकार को मिलने वाली पेंशन को लेकर सरकार बड़ा ऐलान, केवल इनको ही मिलेगा लाभ
Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन को लेकर सरकार से सवाल किया गया जिसका जवाब मंत्री विजय चौधरी ने दिया। उन्होंने बताया कि बिहार में मिलने वाला पेंशन अन्य राज्य के मुकाबले अधिक हैं।
Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन को लेकर अहम चर्चा हुई। इस दौरान विधायक अजय कुमार ने सरकार से योजना की स्थिति और लाभ से जुड़े सवाल पूछे। जवाब में मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि बिहार में पत्रकारों के लिए पेंशन योजना पहले से लागू है और यह कई अन्य राज्यों की तुलना में अधिक बेहतर मानी जाती है।
पत्रकारों के पेंशन को लेकर सवाल
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कम से कम 20 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले पत्रकारों को पेंशन का लाभ दिया जाता है। मंत्री ने यह भी बताया कि बिहार सरकार पत्रकारों को जो पेंशन दे रही है, वैसी व्यवस्था दूसरे राज्यों में नहीं है। इसके साथ ही राज्य में पत्रकारों के लिए फैमिली पेंशन योजना भी लागू की गई है, जो परिवार के सदस्यों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
इनको ही मिलेगा लाभ
उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम सेवा अवधि की शर्तों का पालन अनिवार्य है और निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले पत्रकारों को ही इसका लाभ मिलेगा। नीतीश सरकार की ओर से पत्रकारों को पेंशन दी जाती है वहीं जिन पत्रकारों का निधन हो जाता है उन्हें उनके परिजनों को सहायता राशि दी जाती है।