Bihar Budget 2026: विधानसभा में नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान, बिहार में बनेंगे PPP मोड पर मेडिकल कॉलेज, सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। नीतीश सरकार ने ऐलान किया है कि PPP मोड पर मेडिकल कॉलेज तैयार किया जाएगा।
Bihar Budget 2026: बिहार सरकार ने राज्य में मेडिकल कॉलेजों के निर्माण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब नए मेडिकल कॉलेज पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड में बनाए जाएंगे। सरकार ने संकेत दिया है कि इस नई PPP पॉलिसी का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। दरअसल, विधानसभा में विधायक आईपी गुप्ता के सवाल के जवाब में सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई।
पीपीपी मोड में बनेगा मेडिकल कॉलेज
सम्राट चौधरी ने बताया कि, अब राज्य में अब PPP मोड में मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। सरकार इसके लिए पॉलिसी बना रही है। बहुत जल्द इस PPP पॉलिसी का ऐलान होगा। बेतिया और मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में सारी सुविधा देने के बाद भी डॉक्टर के नहीं आने के बाद सरकार ने ये फैसला लिया है।
नई पॉलिसी किया जाएगा तैयार
सरकार का कहना है कि कई सरकारी डॉक्टर सुविधाएं मिलने के बाद भी अस्पतालों में नियमित रूप से सेवा नहीं दे रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी डॉक्टरों को प्राइवेट प्रैक्टिस से रोकने के लिए भी नई पॉलिसी तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से PPP मॉडल को लागू करने की तैयारी की जा रही है, जिसका औपचारिक ऐलान जल्द होने की संभावना है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट