Bihar Budget Session: नीतीश सरकार का खजाना है खाली, किसानों को नहीं मिलेगा पैसा ! सदन में हुआ सनसनीखेज खुलासा, मच गया बवाल

Bihar Budget Session: नीतीश सरकार का खजाना खाली है इसलिए किसानों को पैसा नहीं मिल रहा है, सदन में जब सदस्य ने सनसनीखेज दावा किया तो सरकार ने क्या जवाब दिया आइए जानते हैं....

नीतीश सरकार का खजाना खाली! - फोटो : social media

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा का बजट सत्र जारी है। बजट सत्र के दौरान बुधवार सदन में विपक्ष ने बड़ा दावा किया। विधान परिषद में विपक्ष ने दावा किया कि नीतीश सरकार का सरकारी खनाजा खाली है और इसलिए सरकार किसानों को पैसे नहीं दे पा रही है। सदन में सौरभ कुमार ने किसानों को मिलने वाली फसल बीमा योजना को लेकर सवाल किया। उन्होंने दावा किया कि किसानों को अब तक पैसे नहीं मिले हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, सरकार का खजाना खाली है तो सरकार किसानों को पैसा कहां से देगी। 

सरकार का खजाना है खाली?

एमएलसी सौरभ कुमार के सवाल पर सरकार की ओर से सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि, सरकार चरणबद्ध तरीके से किसानों को पैसा भेज रही है। किसानों के खाते में पैसे जा रहे हैं। सरकार के इतना कहते ही राजद एमएलसी सुनील कुमार खड़े हो गए और उन्होंने कहा कि सरकार के पैसे देने की रफ्तार का आलम यह है कि 23-24 के पैसे 26 तक नहीं मिले हैं। 

चरणबद्ध तरीके से मिल रहे पैसे 

राजद एमएलसी ने कहा कि, 23-24, 24-25 और 25-26 अब सरकार ही बताएं कि वो किसानों को कैसे पैसे भेज रही है। बता दें कि, बिहार सरकार किसानों के फसल बर्बाद होने पर उन्हें सहायता राशि देती है। लेकिन विपक्ष का दावा है कि सरकार ने अब कर 23-24 की राशि ही किसानों को नहीं भेजी है वहीं दूसरी ओर सरकार का दावा है कि चरणबद्ध तरीके से पैसे जा रहे हैं।