नीतीश कुमार ने बनाई जदयू की नई राष्ट्रीय टीम, संजय झा को बड़ी जिम्मेदारी, 12 महासचिव और 8 सचिव, देखिए पूरी लिस्ट
नीतीश कुमार की जदयू की नई रष्ट्रीय टीम का गठन किया गया है. इसमें संजय झा को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है
Nitish Kumar : नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। बुधवार को पार्टी संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव करते हुए कई पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। नीतीश कुमार के अध्यक्ष वाली नई टीम में संजय झा को एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा गोपालगंज से सांसद आलोक कुमार सुमन को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से इस बार 12 नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव और 8 नेताओं को सचिव बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी सूची में कई वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की कोशिश की गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए जदयू ने यह फेरबदल किया है, ताकि संगठन को और धार दी जा सके और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत हो।