विधानसभा में तेजस्वी पर भड़के सीएम नीतीश, सदन में विपक्ष के सदस्यों पर हुए आगबबूला, जोरदार गरमाए

Nitish kumar lashes out at Tejashwi yadav- फोटो : news4nation

Nitish Kumar :  राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान गुरुवार को बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जोरदार तरीके से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भड़के. तेजस्वी यादव ने जब धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बातें रखी, उसके बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने वाद-विवाद में अपनी बातें रखीं. उनके बाद सीतामढ़ी के विधायक सुनील कुमार पिंटू जब अपनी बातें रख रहे थे तब विपक्ष की टोकाटोकी शुरू हो गई. 


 सुनील कुमार पिंटू ने बताया कि नीतीश कुमार के सुशासन का ही नतीजा है कि लालू यादव पटना के मरीन ड्राइव पर जाकर घूमते हैं. वहीं तेजस्वी यादव विदेश जाते हैं. उनकी इन बातों को लेकर विपक्ष खासकर राजद सदस्यों ने बीच में बोलना शुरू कर दिया. स्पीकर प्रेम कुमार के बार बार टोकने के बाद भी विपक्ष का टोकाटोकी जारी रहा. इससे सदन में दोनों ओर से तीखी नोकझोंक भी होते रही. 


इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अचानक से अपनी जगह से उठ खड़े हुए. उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सुनिए कि बिहार में क्या क्या विकास हुआ है. इस दौरान वे विपक्ष पर काफी भड़के नजर आये. यहां तक कि तेजस्वी यादव को भी वे अपनी जगह से ही बोलते दिखे कि कैसे बिहार के विकास के कारण आज उनकी सरकार फिर से आई है. नीतीश कुमार के इस आक्रामक रुख के बाद स्पीकर ने भी सदन के सदस्यों को सख्त चेतावनी दी कि कोई भी अपनी जगह पर बिना अनुमति के नहीं बोलें. इससे कुछ समय के लिए सदन में तनातनी देखि गई.