नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल से मिलकर छोड़ा मुख्यमंत्री पद, अब ये होंगे बिहार के सीएम

Nitish Kumar resigned- फोटो : news4nation

Nitish Kumar :  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ समय बाद हीअपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देने लोक भवन पहुंचे। वे सम्राट चौधरी के गाड़ी में उनके साथ पिछली सीट पर बैठे जबकि गाड़ी की अगली सीट पर विजय चौधरी बैठे रहे। शायद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह इशारा किया है कि आने वाला जो मुख्यमंत्री होंगे उन्हीं की गाड़ी में उनके साथ हम बैठकर इस्तीफा देने जा रहा है। इस्तीफे से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री आवास (1 अणे मार्ग) पहुंचे।   


इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक मुख्य सचिवालय में हुई, जो करीब 20 मिनट तक चली। इस बैठक में मौजूदा सरकार को भंग करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर कैबिनेट की सहमति मिल गई। इसके साथ ही सरकार के औपचारिक अंत का रास्ता साफ हो गया। कैबिनेट की यह आखिरी बैठक भावनात्मक भी रही। इस मौके को यादगार बनाने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। एक तस्वीर में सभी मंत्री शामिल रहे, जबकि दूसरी में राज्य के वरीय आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ फोटो ली।


इधर, नई सरकार के गठन को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, इस बार सत्ता की कमान भाजपा के हाथों में जा सकती है और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को आयोजित होने की संभावना है, जहां राज्यपाल नए मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।


इस बीच, भाजपा ने 14 अप्रैल को विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे इस राजनीतिक घटनाक्रम का महत्व और बढ़ गया है।