समृद्धि यात्रा को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह, पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार का छोटू सिंह ने किया भव्य स्वागत

छोटू सिंह ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदली है, उसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें पूरा समर्थन देती है

Nitish Kumar Samriddhi Yatra- फोटो : news4nation

Nitish Kumar :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई है। राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद शुरू हुई इस यात्रा को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में पटना एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।


बिहार राज नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बिहार लगातार विकास और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में हुए सुधारों के कारण राज्य की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं। यही वजह है कि इस बार मुख्यमंत्री की यात्रा को समृद्धि यात्रा नाम दिया गया है।


छोटू सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में बिहार प्रगति का नया अध्याय लिख रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने के बाद भी विकास की यह गति जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनके पुत्र निशांत कुमार के नेतृत्व में जदयू और बिहार में विकास की बयार और तेज होगी।


स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नीतीश कुमार जिंदाबाद” और “निशांत कुमार जिंदाबाद” के नारे लगाए। छोटू सिंह ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदली है, उसके लिए प्रदेश की जनता उन्हें पूरा समर्थन देती है। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।