Bihar Cabinet Meeting: 14 अप्रैल को होगी नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, नोटिफिकेशन जारी, इन एजेंडों पर लगेगी मुहर

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक 14 अप्रैल को होगी। इसको लेकर ऑफिशियली नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। बैठक में कई एजेंडों पर मुहर लगेगी।

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक - फोटो : social media

Bihar Cabinet Meeting: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार 14 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मंगलवार को सुबह 11 बजे नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। 

जानकारी अनुसार बिहार में नई सरकार के गठन से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक बुला ली है। यह बैठक मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर यह बैठक आयोजित होगी।

बैठक के दौरान नीतीश कुमार अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कामों की समीक्षा करेंगे और मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से औपचारिक रूप से विदाई भी ले सकते हैं। बैठक के बाद सीएम अपने पद से इस्तीफा देंगे। नई सरकार के गठन से पहले यह बैठक राजनीतिक रूप से भी काफी अहम मानी जा रही है।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट