बिहार प्रशासनिक सेवा के रिटायर अधिकारियों को बड़ी सौगात; वैचारिक लाभ के साथ बढ़ेगी पेंशन
बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 50 से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए नए साल का तोहफा जारी किया है। इन अधिकारियों को 'अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था नियमावली, 2023' के तहत विशेष सचिव, अपर सचिव और संयुक्त सचिव जैसे उच्चतर पदों के वे
Patna - बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बि.प्र.से.) के 50 से अधिक सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को नए वर्ष का उपहार देते हुए उन्हें उच्चतर पदों के वेतनमान का वैचारिक लाभ (Notional Benefit) प्रदान किया है । सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार, इन अधिकारियों को 'अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था नियमावली, 2023' के तहत पदोन्नत स्तर का वेतनमान आवंटित किया गया है ।
सचिव स्तर के विभिन्न पदों पर दिए गए इस लाभ से इन पूर्व अधिकारियों की पेंशन राशि में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह लाभ वैचारिक रूप से अनुमान्य किया गया है, जिसका अर्थ है कि सेवाकाल के दौरान का कोई भी बकाया वेतन (Arrears) देय नहीं होगा । हालांकि, 4 अक्टूबर 2025 की तिथि से इनकी पेंशन का पुनर्निर्धारण किया जाएगा, जिससे उन्हें भविष्य में बढ़ी हुई पेंशन राशि प्राप्त होगी ।
अधिकारियों की सूची और आवंटित वेतन स्तर
सरकार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके गृह जिलों और वरीयता के आधार पर निम्नलिखित श्रेणियों में विभाजित कर लाभ प्रदान किया है:
1. विशेष सचिव एवं समकक्ष स्तर (वेतन स्तर-14)
- कुमार रामानुज (भागलपुर)
- अजय कुमार सिन्हा (गोपालगंज)
- डॉ० राजीव कुमार (मुंगेर)
- मुकेश दत्त शर्मा (दिल्ली)
- रामजी साह (भोजपुर)
- खालिद अरसद (भोजपुर)
- रामरूप प्रसाद (मुंगेर)
- आमोद कुमार शरण (सारण)
- अखिलेश कुमार झा (भागलपुर)
- मो० अंसार अहमद (दरभंगा)
2. अपर सचिव एवं समकक्ष स्तर (वेतन स्तर-13ए)
- डॉ० जवाहर लाल सिन्हा (मधुबनी)
- किशोरी पासवान (मुंगेर)
- मो० अब्दुल रज्जाक (गोड्डा)
- अरविन्द कुमार झा (किशनगंज)
- स्वयंभू प्रिय (मुंगेर)
- कौशलेन्द्र सिंह (पटना)
- अनिल कुमार (दरभंगा)
- सुशील कुमार (खगड़िया)
- मो० अफजालुर रहमान (नालंदा)
- राम निरंजन चौधरी (खगड़िया)
- रत्नेश झा (दरभंगा)
- विनोदानन्द झा (मधुबनी)
- एनामुल हक अंसारी (बेगूसराय)
- अशोक कुमार-1 (रोहतास)
- मो० अनवर हुसैन (पटना)
- अवधेश राम (उत्तर प्रदेश)
- जवाहर प्रसाद (रोहतास)
- अशोक कुमार झा (मधुबनी)
- प्रभात कुमार (पटना)
- कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह (भागलपुर)
- डॉ० बच्चानन्द सिंह (रोहतास)
- कृष्ण प्रसाद गुप्ता (अरवल)
- कमलेश सिंह (भोजपुर)
- लाल बाबू सिंह (पूर्वी चम्पारण)
- दीपक सिंह (भोजपुर)
- ओम प्रकाश महतो (समस्तीपुर)
3. संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर (वेतन स्तर-13)
- अशोक कुमार (नवादा)
- विनय कुमार मंडल (अररिया)
- राजीव कुमार (पटना)
- सुनील कुमार झा (दरभंगा)
- राम निरंजन सिंह (बेगूसराय)
- कुमार संजय प्रसाद (पटना)
- देवेन्द्र प्रसाद तिवारी (बक्सर)
- राकेश कुमार (भागलपुर)
- ओम प्रकाश (औरंगाबाद)
- विजय कुमार उपाध्याय (पटना)
- सन्तोष कुमार श्रीवास्तव (पूर्वी चम्पारण)
4. अपर समाहर्त्ता एवं समकक्ष स्तर (वेतन स्तर-12)
- कलीमुद्दीन अहमद (पूर्वी चम्पारण)
- मुकुल कुमार यादव (कटिहार)
- आलोक कुमार (बेगूसराय)
- श्रीबाबू (सीवान)