Mahanavami 2026 : महानवमी पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पूजा पंडालों में मां दुर्गा के किए दर्शन, देश- प्रदेश में की सुख-समृद्धि की कामना

Mahanavami 2026 : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने महानवमी के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पूर्व मंत्री ने की पूजा अर्चना - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने महानवमी के अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से बिहार सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को दुर्गा पूजा और देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

मुकेश सहनी ने कहा कि शारदीय नवरात्र और विजयादशमी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और परंपराओं के प्रतीक हैं। मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी और दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, त्याग, कर्तव्य और न्याय के मार्ग पर चलने की सीख देता है। ऐसे पर्व हमें अपने जीवन में सद्गुणों को अपनाने और समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने की प्रेरणा देते हैं।

वीआईपी संस्थापक ने कामना की कि मां दुर्गा की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे और हर परिवार में सुख, शांति तथा समृद्धि आए। उन्होंने लोगों से त्योहारों को आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसे हर हाल में बनाए रखना चाहिए।

देब्नाशु की रिपोर्ट