स्वतंत्रता दिवस 2026: पालीगंज से बिक्रम तक गूंजे भारत माता के जयकारे, एसडीएम और थानाध्यक्षों ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

पालीगंज, दुल्हिन बाजार और बिक्रम में 80वां स्वतंत्रता दिवस बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। अनुमंडल मुख्यालय से लेकर तमाम पुलिस थानों, सरकारी एवं निजी संस्थानों में शान से तिरंगा लहराया गया। एसडीएम और थानाध्यक्षों ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

पालीगंज से बिक्रम तक गूंजे भारत माता के जयकारे- फोटो : Reporter

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत पालीगंज, दुल्हिन बाजार और बिक्रम के इलाकों में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास अवसर पर पूरा क्षेत्र तिरंगे झंडों से सज गया और चारों तरफ देशभक्ति के गीतों की गूंज सुनाई दी। आम लोगों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक, हर कोई आजादी के इस पर्व के जश्न में डूबा नजर आया और भारत माता के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।


प्रशासनिक मुख्यालयों पर गरिमामयी ढंग से हुआ ध्वजारोहण

समारोह के तहत प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राजकीय सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय पर एसडीएम (SDM) चंदन कुमार ने झंडा फहराकर तिरंगे को सलामी दी। वहीं, डीसीएलआर (DCLR) जनक राम ने अपने कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके अलावा, बिक्रम स्थित कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी-2 पंकज कुमार शर्मा ने भी शान से तिरंगा लहराया।


विभिन्न पुलिस थानों में थानाध्यक्षों ने दी तिरंगे को सलामी

क्षेत्र के सुरक्षा बलों की मौजूदगी में पुलिस थानों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पालीगंज थाने में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, दुल्हिन बाजार थाने में थानाध्यक्ष विकास कुमार, बिक्रम थाने में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार और रानीतालाब थाने में थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने अपने-अपने थाना परिसरों में गौरवपूर्ण तरीके से तिरंगा फहराया और पुलिस बल के साथ सलामी दी। इसके साथ ही पियरपुरा, खिड़ीमोड़, सिंगोड़ी और इमामगंज थानों में भी कार्यक्रम संपन्न हुए।


सरकारी और निजी संस्थानों में भी दिखा भारी उत्साह

मुख्य कार्यालयों के अलावा क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों, बैंकों, स्कूलों, कॉलेजों और निजी परिसरों में भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। हर स्थान पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और मिठाइयाँ बांटी गईं। स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली, जिससे पूरा पालीगंज और बिक्रम इलाका राष्ट्रीयता के रंग में सराबोर नजर आया।

ऋषिकेश की रिपोर्ट