PAN Rules Tighten: आज से PAN कार्ड के नियम सख्त, अब अब पहचान के लिए सिर्फ आधार नहीं चलेगा काम, देने होंगे ये दस्तावेज
New PAN Card Rules : नए वित्त वर्ष 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड और क्रेडिट प्रोफाइल से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है।...
New PAN Card Rules : नए वित्त वर्ष 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड और क्रेडिट प्रोफाइल से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव लागू हो गया है। आयकर विभाग ने पहचान की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अब पैन बनवाने की प्रक्रिया को और ‘सख्त’ कर दिया है।
अब सिर्फ आधार कार्ड के सहारे पैन कार्ड बनवाना आसान नहीं रहेगा। नए नियमों के तहत आवेदन के समय आपको अतिरिक्त दस्तावेज भी देने होंगे। इनमें वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या 10वीं की मार्कशीट जैसे ‘पुख्ता सबूत’ शामिल हैं।
सबसे अहम बदलाव यह है कि अब पैन कार्ड पर वही नाम प्रिंट होगा, जो आपके आधार कार्ड में दर्ज है। यानी अगर आधार में नाम गलत है या अलग है, तो पैन में भी वही दिखाई देगा। ऐसे में पहचान से जुड़ी गड़बड़ियों और फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने की तैयारी की गई है।
जन्मतिथि के मामले में भी नियम टाइट कर दिए गए हैं। अब सिर्फ आधार कार्ड को जन्मतिथि का प्रमाण नहीं माना जाएगा। इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं का सर्टिफिकेट या पासपोर्ट जैसे दस्तावेज देना अनिवार्य कर दिया गया है।
इसके अलावा, पैन कार्ड जारी करते समय आधार से जुड़ी जानकारी का मिलान और भी सख्ती से किया जाएगा। यानी अगर आपके आधार में कोई गलती है, तो उसका सीधा असर पैन कार्ड पर पड़ेगा।
नए नियमों के साथ पैन आवेदन का फॉर्म भी बदल गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया को और ‘ट्रांसपेरेंट’ बनाने की कोशिश की गई है। कुल मिलाकर, सरकार का मकसद साफ है पैन कार्ड को ‘फर्जी पहचान’ का जरिया बनने से रोकना और टैक्स सिस्टम को ज्यादा सुरक्षित बनाना। लेकिन आम लोगों के लिए यह जरूरी हो गया है कि वे अपने आधार और अन्य दस्तावेजों को पहले से अपडेट रखें, वरना आवेदन के वक्त ‘परेशानी’ बढ़ सकती है।