Bihar News: पप्पू यादव को मौत छूकर निकली ! सांसद की स्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी, मचा हड़कंप, बोले- जाको राखे साइयां...

Bihar News: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के काफिले के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने कुछ पल के लिए सबकी सांसें अटका दीं। ...

पप्पू यादव को मौत छूकर निकली !- फोटो : reporter

Bihar News: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के काफिले के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने कुछ पल के लिए सबकी सांसें अटका दीं। कटिहार से सन्हौली जाने के दौरान उनकी सुरक्षा में चल रही स्कॉर्ट गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। काफिले में शामिल लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि, राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सांसद पप्पू यादव के साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

हादसे के बाद खुद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पूरी घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई...'। सांसद ने बताया कि कटिहार से सन्हौली जाने के दौरान उनकी सुरक्षा में चल रही स्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। उन्होंने ईश्वर की कृपा और लोगों की दुआओं को अपनी सलामती की वजह बताया। घटना की जानकारी सामने आते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच चिंता बढ़ गई।

इस हादसे के बाद पप्पू यादव ने अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं। उन्होंने लिखा कि मौत को इतने करीब से देखकर मन भावुक हो गया है। जिंदगी कितनी अनमोल है और अगले पल क्या हो जाए, इसका किसी को अंदाजा नहीं होता। हादसे की भयावहता का एहसास सांसद की इस प्रतिक्रिया से भी लगाया जा सकता है। हालांकि, दुर्घटना में सभी लोगों के सुरक्षित बचने से समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

पप्पू यादव की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया। समर्थक उनकी और काफिले में मौजूद सभी लोगों की सलामती को लेकर राहत जता रहे हैं। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है। सबसे बड़ा सुकून यही है कि स्कॉर्ट गाड़ी के गड्ढे में गिरने जैसी दुर्घटना के बावजूद किसी की जान नहीं गई। लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर सुरक्षा और वाहन नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट- कुलदीप भारद्वाज