पप्पू यादव को कोर्ट ने ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा, जेल नहीं ले गई पुलिस, 9 फरवरी को जमानत पर सुनवाई

पप्पू यादव को कोर्ट ने 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया.

Pappu Yadav- फोटो : news4nation

Pappu Yadav : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को शनिवार को मेडिकल जांच के बाद एंबुलेंस से पटना सिविल कोर्ट लाया गया. वहां कोर्ट ने 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को कोर्ट  ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया. हालांकि पप्पू यादव फ़िलहाल जेल नहीं जाएंगे बल्कि उन्हें स्वास्थ्य कारणों से कोर्ट ने अस्पताल ने जाने की अनुमति दी है. वे फ़िलहाल पीएमसीएच में रहेंगे. वहीं उनका पुलिस कस्टडी में इलाज होगा. 


मामले की अगली सुनवाई सोमवार 9 फरवरी को होगी. वकील ऋषिकेश नारायण नारायण सिन्हा ने बताया, '9 फरवरी यानी सोमवार को पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी . दरअसल, एक मकान पर कब्जे से जुड़े मामले में पप्पू यादव को शुक्रवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी के पहले हाई वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला. हालांकि देर रात उन्हें गिरफ्तार किया गया.